26 मई 2018 - 18:36
सऊदी अरब बौखलाहट का शिकार।

परमाणु समझौते से अमेरिका के निकलने के बाद यूरोपीय देश विशेष तौर पर जर्मनी इस समझौते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं....

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब में परमाणु समझौते को बाक़ी रखने के बारे में जर्मनी पर आक्रोशित होते हुए जर्मनी के साथ आर्थिक संबंधों को समाप्त करने की धमकी दी है।
 सऊदी अरब ने जर्मनी की बड़ी कंपनियों ज़ीमेंस और बायर के बायकाट की धमकी दी है।
 ज्ञात रहे कि परमाणु समझौते से अमेरिका के निकलने के बाद यूरोपीय देश विशेष तौर पर जर्मनी इस समझौते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
 और कल वियाना में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस और यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधियों ने परमाणु समझौते को बचाने के लिए उचित एवं ठोस निर्णय लेने की ताकीद की है।